14 अक्टूबर 2023 - 08:19
अफगानिस्तान में इमाम ज़मान अ.स. मस्जिद में धमाका, 17 लोगों की मौत

जुमे की नमाज के दौरान एक हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए


अफगानिस्तान में एक बार फिर शैतानी तत्वों ने आम मुसलमान को निशाना बनाकर मस्जिद में बम विस्फोट कर दिया जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए।

पुल खुमरी शहर स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कल दोपहर शहर की इमाम ज़मान अ.स. मस्जिद में जुमे की नमाज के बीच घटी।

अफगान प्रांत बगलान की एक मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान एक हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए।

शुक्रवार की नमाज के दौरान शहर की इमाम जमान अ.स. मस्जिद में जोरदार विस्फोट हुआ, विस्फोट के कारण मस्जिद का एक हिस्सा ढह गया।

10 से अधिक लोग मलबे के नीचे दब गए, जबकि भगदड़ के कारण कई लोग कुचल गए, जिससे घायलों की संख्या बढ़कर 50 हो गई, जबकि 7 शवों को भी अस्पताल पहुंचाया गया।